साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने मोहन नगर चैक से लिफाफा गैंग के नाम से मशहूर 7 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध हथियार तथा 2 कारें और कटे हुए कागजात आदि बरामद किए हैं।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी एक गिरोह जिसे लिफाफा गैंग के नाम से जाना जाता है वह यात्रियों को अपने वाहनों में बिठाकर लूट लेता है। इस सूचना पर पुलिस की जांच शुरू हुई और मुखबिर की सूचना पर वल्र्ड स्क्वायर मॉल मोहन नगर के पास से शनिवार की सुवह 10 बजे के करीव ने दो कारों में सवार लिफाफा गैंग के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया इस गिरोह से घटना में प्रयुक्त एक जायलो एवं एक आर्टिका कार के अलावा एक तमंचा कारतूस और 6 चाकू बरामद किए गए। इसके अलावा इस गिरोह से कुछ लिफाफे और कटे हुए कागज मिले हैं। यह गिरोह मोहन नगर जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर जहां सवारिया आराम से मिल जाती हैं वहां यात्रियों को अपनी कार को बड़ी कंपनी की बताकर गाड़ियों में सवारी बनाकर बैठा लेता था। आगे चलकर सवारियों को लूट का भय दिखाकर उनका कीमती सामान और कैश एक एक लिफाफा देकर उनमें पैक करा देता था। लिफाफे में कीमती सामान रख कर कार के डैस बोर्ड में वह लिफाफे रखवा देता था । बाद में लिफाफों को बदलकर कागज वाले लिफाफे दे देता था तथा किसी सुनसान जगह वाले ढाबे पर यह गिरोह कारों को रोकता था और वहां फ्रेश होने और चाय नाश्ते के नाम पर सवारियों को कार से उतार देता था। जब सवारी फ्रेश होने जाती थी या खाना खाने बैठी थी तभी अपनी कारों को लेकर चंपत हो जाता था। . .
गिरफ्तार लोगों में इस गिरोह का सरगना अर्जुन मेहरा पुत्र पान सिंह निवासी 712बी न्याय खंड इंदिरापुरम, दिलीप कुमार पुत्र हरीष चंद निवासी मात्रिका विहार खोड़ा,राकेश कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी सर 1/74न्यू अशोक नगर दिल्ली, विनोद पुत्र राजेन्दर कुमार निवासी भगत जी का मकान मकनपुर गांव,एलिफ अब्राहिम निवासी डोली की कोठी तालाव के पास विजय नगर, अंकित उर्फ बिल्लू पुत्र विनोद कुमार निवासी28जी न्यायखंड इंदिरापुरम,मनोज कुमार पुत्र रामभूल निवासी एफ ब्लाक ईस्ट विनोद नगर दिल्ली है। पुलिस इस गिरोह से यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह ने अभी तक कितने लोगों को लूटा है और बरामद सामान व कैश कहां छुपाया है।



0 comments:
Post a Comment