वसुंधरा, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र वसुंधरा में सेक्टर 8 की झुग्गियों में रहने वाली एक 32 साल की 2 बच्चों की मां ने चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पश्चिम बंगाल के जिला मालदा निवासी अंशुल ने बताया कि उसकी 32 साल की पुत्री आयशा उसके साथ सेक्टर 8 वसुंधरा स्थित झुग्गियों में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति असरुल कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को छोड़कर भाग गया । इससे आयशा परेशान रहती थी रात को जब सभी सो गए तो आयशा ने बांस के सहारे चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उसके बच्चों के रोने चिल्लाने से घटना का पता चला । इसके बाद पुलिस को बुलाकर शव को नीचे उतारा गया । थाना इंदिरापुरम पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।



0 comments:
Post a Comment