साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लिंक रोड पुलिस ने लूट कर भाग रहे एक लुटेरे को सूर्य नगर ओवरब्रिज के पास घेरकर एक सशस्त्र मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। उसकी तलाशी से लूटा गया मोबाइल फोन, अवैध हथियार तथा अन्य सामान बरामद किया गया है ।
सीओ बॉर्डर डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अशोक पुत्र जयवीर निवासी गांव बंथला मकान संख्या 25 थाना लोनी ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उससे बाइक सवार एक बदमाश ने उसका विवो का मोबाइल फोन लूट लिया है । इस सूचना पर थाना लिंक रोड पुलिस सक्रिय हुई और सभी पुलिस चैकियों को बदमाश की घेराबंदी के लिए आदेश दिए गए। कुछ ही देर में बताए गए हुलिया के हिसाब से एक लुटेरे को सूर्य नगर ओवरब्रिज की तरफ जाते हुए देखा तो वहां पुलिस पार्टी ने उसे घेर लिया। तभी पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी । जवाबी कार्रवाई में लूटेरा पुलिस की गोली से घायल हो गया और पकड़ा गया ।
लुटेरे का नाम जावेद पुत्र इकबाल निवासी 4नसबंदी कॉलोनी थाना लोनी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि जावेद पिछले 9 साल से लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था तथा इस पर थाना वेलकम, खजूरी खास, भजनपुरा ईस्ट दिल्ली ,उस्मान पुर दिल्ली के थानों में अनेक लूट के मुकदमे दर्ज हैं। इससे लूटा गया विवो का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एफजेड मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा व कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।



0 comments:
Post a Comment