साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को लूटने वाले एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार कर उससे लूटी गई तीन घटनाओं की नकदी बरामद की है।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि थाना साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस वर्दी धारी लुटेरे द्वारा पुलिस वाला बन कर लूटे जाने की अनेक वारदातों की सूचना मिल रही थी। इसी तरह की एक सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर थानाध्यक्ष साहिबाबाद जेके सिंह ने अपने साथी पुलिसकर्मियों की मदद से सिकंदरपुर कट के पास से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो दिल्ली पुलिस की वर्दी पहना था। जांच करने पर वह नकली पुलिस वाला निकला। उससे एक तमंचा 315 बोर कारतूस लूट के 25 हजार रूपये घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की वर्दी बरामद की गई ।
लुटेरे का नाम आशीष चैधरी पुत्र राकेश कुमार निवासी 1195 गली 16 मंडोली एक्सटेंशन हर्ष विहार दिल्ली है। इसके खिलाफ दिल्ली के थाना ज्योति नगर, फर्श बाजार शाहदरा, नंद नगरी में इसी तरह के अनेक मामले दर्ज हैं तथा वहां से जेल जा चुका है।
यह नकली पुलिस वाला बन कर लोगों की तलाशी लेने के नाम पर जेव में रखा कैश निकाल लेता था और कहता था कि आओ पुलिस चैकी चलो। हवालात में बंद करने की धमकी देकर यह नकली पुलिस वाला वहां से चंपत हो जाता था और जब पीड़ित नजदीकी पुलिस चैकी पहुंचा था तो उसे पता चलता था कि उसे लूटने वाला पुलिस वाला नहीं बल्कि नकली पुलिस वाला है। यह घटनाएं पुलिस चैकियों के नजदीक ही करता था जिससे लोगों को लगे कि तलाशी लेने वाला व्यक्ति कोई पुलिस वाला है।



0 comments:
Post a Comment