इंदिरापुरम । पिछले शनिवार को थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के हिंडन बैराज के पास अपनी स्कारपियो कार को लावारिस हालत में छोड़कर लापता हुई युवती कोमल तालान को थाना इंदिरापुरम पुलिस बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन से बरामद कर आज गाजियाबाद ले आई। कोमल तालान को उसके पिता तथा किसान नेता अनिल तालान को सौंप दिया गया।
पत्रकारों को कोमल ने बताया कि वह अपने ससुराल वालों के अत्याचार से दुखी थी और वह ससुराल किसी कीमत पर नहीं जाना चाहती थी। इसलिए उसने अपनी कार हिंडन बैराज के पास खड़ी कर वहां से निकल गयी। उसे नहीं पता था कि वह कहां जा रही है और आगे क्या करेगी? उसने बताया कि उसे अंदेशा था कि उसे सामाजिक और पारिवारिक मर्यादाओं का वास्ता देकर बापस ससुराल भेज दिया जाएगा। लेकिन वह वहां नहीं जाना चाहती थी। उसे अपने पिता और परिवार की मर्यादा का ख्याल था इसलिए उसने आत्महत्या नहीं की।
गौरतलव है कि मंगलवार को एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया था कि उन्हें कुछ इनपुट मिले हैं कि लड़की जिंदा है और बेंगलुरु में है तथा उसे गाजियाबाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम बुधवार को लड़की को लेकर गाजियाबाद पहुंच जाएगी।



0 comments:
Post a Comment