साहिबाबाद , ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की लोकल कमेटी ने वसुंधरा स्थित उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर बिजली कटौती बंद करने की मांग की तथा एक 6 सूत्रीय एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा।
.
जानकारी के अनुसार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की लोकल कमेटी साहिबाबाद के सचिव ईश्वर सिंह त्यागी तथा जिला सचिव बृजेश सिंह चैहान के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने वसुंधरा स्थित उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम लिखा एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा। ज्ञापन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बिजली के बिलों में की गई 25फीशद बढ़ोतरी को वापस लेने ,अघोषित बिजली कटौती बंद करने, ओवरलोडिंग को खत्म करने के लिए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने, बिजली घर की क्षमता को बढ़ाने तथा नए बिजलीघर लगाने के अलावा कड़कड़ मॉडल पार्क में बिजली बिल के भुगतान के लिए काउंटर बनाने तथा पावर कारपोरेशन के निजीकरण को रोकने की मांग की गई है।
इस प्रदर्शन में बृजेश सिंह चैहान,ईश्वर सिंह त्यागी, जीएस तिवारी जिला सदस्य, जेपी शुक्ला, रणुका,नीरू देवी, गीता देवी, दर्शना देवी के अलावा दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया ।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृजेश सिंह चैहान ने बताया कि गाजियाबाद जिला प्रदेश सरकार की ओर से नो पावर कट जोन में आता है इसके बावजूद भी बिजली की लंबी-लंबी कटौती की जा रही है। इससे उद्योग नगरी के कारखानों और मजदूरों की कमर टूट गई है। बिजली नहीं होने पर कारखाने दार मजदूरों की छुट्टी कर देते हैं और मजदूर गर्मी के मौसम में बिना बिजली के न सो सकते हैं न आराम कर सकते हैं। आराम न कर पाने से मजदूरों के काम करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा रहता है।



0 comments:
Post a Comment