पसोंडा गांव में पैदल मार्च करते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । सीएए कानून की आड़ लेकर उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली एनसीआर में अनेक स्थानों पर हो रहे विरोध प्रदर्शन एवं हिंसा के चलते पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।
जानकारी के अनुसार अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसपी सिटी मनीष मिश्रा सीओ साहिबाबाद डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील कॉलोनियों में पैदल मार्च किया । यह पैदल मार्च थाना साहिबाबाद क्षेत्र की करण गेट पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव पसोंडा एवं गरिमा गार्डन कॉलोनी में हुआ।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन का काम लोगों को सुरक्षा का माहौल प्रदान करना है और किसी अप्रिय घटना को टालना होता है। इसी के मद्देनजर यह पैदल मार्च किया गया।



0 comments:
Post a Comment