पिंकी चैधरी
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चैधरी उर्फ भूपेंद्र सिंह ने दो दिन पहले जेएनयू में हुई हिंसा की जिम्मेदारी अपने संगठन पर ली है । उनका स्वीकारनामा है कि उनके संगठन के दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया है।
पिंकी चैधरी का कहना था कि जेएनयू में आए दिन देश विरोधी और हिंदू विरोधी गतिविधियों का संचालन हो रहा था, इसलिए उनके संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन तथाकथित देश के विरोधियों को सबक सिखाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। जो पढ़ते यहां के विद्याालय में हैं, खाते भी यहां का हैं और गीत दूसरे देशों के गाते हैं। यह उनका दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा कि कोई संगठन या व्यक्ति देश विरोधी गतिविधियों का संचालन करें, हिंदुओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करें। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्हें सबक सिखाया जाएगा। इसीलिये सबक सिखाने के लिए हिंदू रक्षा दल की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसका उन्हें कोई खेद नहीं है। अध्यक्ष होने के नाते वे इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं लेते हैं। उन्होंने बताया कि उनके करीब डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं ने वामपंथी विचारधारा के लोगों पर यह हमला किया था जो हिंदू और राष्ट्र विरोधी गतिविधियां जेएनयू में चला रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक उनसे दिल्ली या गाजियाबाद की पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है और यदि दिल्ली पुलिस या गाजियाबाद पुलिस उनसे संपर्क करती है तो इस बात को स्वीकारने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।
इस संबंध में सीओ साहिबाबाद डा. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि उन्होंने पिंकी चैधरी उर्फ भूपेंद्र सिंह के वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस के पास भेज दिया है। वह उनकी तलाश कर रहे हैं लेकिन उनका कोई अता पता नहीं है। मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। वैसे यह मामला दिल्ली राज्य का है, दिल्ली पुलिस ही कोई कार्रवाई करेगी । उनके क्षेत्र का यह मामला नहीं है । लेकिन दिल्ली पुलिस उनसे कोई सहयोग चाहेगी तो विधि अनुसार सहयोग किया जाएगा।



0 comments:
Post a Comment