सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना लिंकरोड पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे 10-10 हजार के दो ईनामी शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना लिंकरोड पुलिस ने बुधबार को सुवह छह बजे कौशाम्बी बस अड्डे के पास से चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर कई वर्षों से फरार चल रहे 10-10 हजार के दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया । इनके नाम कृष्णकुमार पुत्र देवी सिंह निवासी मूल पता बडा मवाना मेरठ हाल पता मकान संख्या 253 घूकना मोड निकट प्रेम मैरिज थाना सिहानी गेट जिला गाजियाबाद तथा शकील पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम चन्दौई थाना कोतवाली नगर जिला पीलीभीत हाल निवासी वीरेन्द्र त्यागी का मकान 6 मरियम नगर नन्द ग्राम थाना सिहानी गेट जिला गाजियाबाद है। इनके खिलाफ धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट तथा धारा 379/411 /414 /482 भादवि के मामले लंबित हैं।
इसके अलाव थाना लिंक रोड़ पुलिस ने एक व्यक्ति को चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना लिंकरोड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधबार को दोपहर दो बजे गोला कुँआ चैक ग्राम कड़कड़ माडल से चैकिंग के दौरान की गयी। इसका नाम मोहित जाटव पुत्र लीलू निवासी कडकड मांडल निकट सरकारी बैठक मौहल्ला मंगल बाजार थाना लिंक रोड़ गाजियाबाद है।



0 comments:
Post a Comment