मृतक अरशद उर्फ आशु का फाइल फोटो।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद क्षेत्र के गांव पसोंडा से अपने साथियों के साथ 4 दिन पहले रिश्तेदारों के यहां घूमने गया एक युवक का शव गुरुग्राम हरियाणा से बरामद हुआ है। शव के करीब 19 किलोमीटर आगे उसकी ऑडी कार बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार अरशद उर्फ आशु पुत्र सादिक निवासी पसोंडा 7 जनवरी को अपने जीजा व दोस्तों के साथ ऑडी कार से हरियाणा में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां घूमने के लिए गया था। बाकी लोग तो घर वापस आ गए लेकिन अरशद नहीं आया था। अरशद की मौत की सूचना गुरुग्राम हरियाणा पुलिस से मिली।
लावारिस हालत में मिली ऑडी कार का शीशा तोड़कर पुलिस ने कार के अंदर से मिले कागजातों के आधार पर परिवार वालों को फोन किया था। जब परिवार वाले वहां पहुंचे तो उन्होंने बताया कि कार उन्हीं की है तथा अशरद लापता है जो 7 जनवरी को अपने जीजा तथा अन्य लोगों के साथ कार लेकर घर से निकला था। पुलिस ने परिवार वालों को एक अज्ञात शव दिखाया जो गुड़गांव के एक नाले से बरामद हुआ था। जिसकी पहचान परिवार वालों ने अरशद उर्फ आशु के तौर पर की ।
परिवार वालों का आरोप है आशु के साथ जो लोग गए थे संभवत उन्होंने ही आशू की हत्या की है। इस मामले में आशु के लापता होने की सूचना परिवार वालों ने थाना शाहबाद में नहीं लिखाई है। हत्या क्यों हुई और किसने की यह रहस्य परिवार वालों द्वारा रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस की विवेचना के बाद ही खुल पाएगा।



0 comments:
Post a Comment