सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । ज्ञानपीठ केन्द्र, 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में “लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट” द्वारा पीठ के सदस्य पण्डित विनोद त्रिपाठी व युवा नेता समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद अंशु ठाकुर का जन्म दिन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों साथियों ने भाग लिया। केक काट, फल, मिष्ठान वितरित कर सभी ने ज्ञानपीठ के दोनों सदस्यों को शुभ कामना दी।
कार्यक्रम में आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गों में कुर्ता, धोती, गमछा वितरित किया गया। सभी ने इन दोनों महानुभाओं को शुभ कामना देते हुए जन्म दिन धूम-धाम से मनाने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को डा0 सभापति शास्त्री, वीरन्द्र यादव एडवोकेट, अवधेश मिश्र एडवोकेट, रामप्यारे यादव ने भी सम्बोधित किया। गीतकार रहमत अली ने गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
समारोह के मुख्य वक्ता राम दुलार यादव ने कहा कि मानव जीवन हमें इसलिए मिला है कि हम निजी कार्य करने के साथ-साथ, समाज व देश के प्रति भी दायित्व निभाने का कार्य करें। हमें व्यक्ति, समाज, देश के उत्थान के लिए पूरे प्रयत्न से लगना चाहिए तभी हमारा जीवन सफल हो सकता है। हमें खुशी है कि पण्डित विनोद त्रिपाठी व अंशु ठाकुर पूरी ताकत से समाज व देश को सुदृण बनाने तथा समाज में व्याप्त असमानता, अज्ञानता, अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे है।, हम इस अवसर इन्हें शुभ कामना देते हुए यह कहना चाहते हैं कि आज देश, समाज में असहिष्णुता का वातावरण बनाया जा रहा है, चारो तरफ भय, नफरत फैलाई जा रही, धार्मिक पाखण्ड, जातिवाद, संप्रदायवाद फैल रहा है। ऐसे समय में हम सभी को मिलकर देश, समाज में सद्भाव, भाईचारा, न्याय, प्रेम, सहयोग बढ़ाने के लिए पूरी ताकत से लगकर कार्य करना है तथा समाज में व्याप्त पाखण्ड, भ्रम, डर दूर करने के लिए जन मानस को तैयार करने का कार्य पूरी शक्ति लगाकर कराना है। नेता जी ने दोनों को दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें शुभ कामना दी।
इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने शुभ कामना दी जिसमें मुख्यरूप से डा0 देवकर्ण चैहान, मंगल सिंह चैहान, मुनीव यादव, एस0 एन0 जायसवाल, ठा0 बिक्की सिंह, अनुराग त्रिपाठी, नीरज चैहान, दयाराम, देवनाथ भारती, भीम सिंह चैहान, हाजी मोहम्मद सलाम, मोहम्मद हीरा, अवधेश मिश्र, फूल हसन, हरिशंकर यादव, सुरेश कुमार भरद्वाज, अजयबीर, आनन्द, तेज प्रताप सिंह, पप्पू चैकीदार, सुधीर पण्डित, सुभाष यादव, अवधेश यादव, राम आसरे पटेल, विजय भरद्वाज, अशरफ, अन्जार, वकील, मेहिद्दीन, अजय, राम चंदर, राजा राम, अशगर, राजेश, इब्राहीम आदि लोग थे।



0 comments:
Post a Comment