लुटेरों के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी मनीष मिश्रा और साथ में बैठे हैं थानाध्यक्ष रण सिंह।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना टीलामोड़ पुलिस ने 3 दिन पूर्व फरुखनगर के पास बैंक के एक कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूटपाट की घटना का खुलासा कर दिया है। उनसे लूटी गई रकम और अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं ।
एसपी सिटी मनीष मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 17 फरवरी की सुबह के 10 बजे फरुख नगर निवासी उत्तम गोयल (सिंडीकेट बैंक ) नाम के कलेक्शन एजेंट से 70 हजार रुपये हथियारों के बल पर लूट लिए थे। इस घटना की विवेचना के दौरान पुलिस को लुटेरों की लोकेशन का पता चला और मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की रात महमूदपुर के बंबे के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों लुटेरे पकड़े गए। जिनसे लूट में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुई जो दिल्ली से चोरी की गई थी के अलावा दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुए। बाद में उनकी तलाशी से लूट का बैग और कैश 64900 रुपये बरामद किए गए। लुटेरों के नाम मनीष उर्फ पंडित पुत्र टेकराम कसाना तथा सौरभ पुत्र धर्मपाल उर्फ पप्पु कसाना निवासीगण गांव महमूदपुर थाना टीला मोड़ है।
मनीष मिश्रा ने बताया कि इससे पहले भी दोनों लोगों ने 10 फरवरी को शालीमार सिटी के पास से एक बीस हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया था । पुलिस को दोनों की तभी से तलाश थी तथा वे ताबड़तोड़ एक के बाद एक की घटनाओं से वे सुर्खियों में आ गए और थाना टीला मोड़ अध्यक्ष रणसिंह के नेतृत्व में बनी टीम के साथ हुई सशस्त्र मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए।



0 comments:
Post a Comment