दीवार से टकराने वाली कार।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद क्षेत्र की छाबड़ा कॉलोनी में सोमवार की भोर में डेढ़ बजे के करीव एक लाल रंग की मारुति कार तेजी से दौड़ती हुई आई और एक दीवार से टकरा गई।
जानकारों का कहना है कि कार चला रहे हैं लड़के और उसके साथियों ने जमकर दारु पी रखी थी और बहुत तेजी से कार चलाते हुए घूम रहे थे। तभी कार चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और कार पार्क की दीवार में टकरा गई । गनीमत यह रही कि कार के एयर बैग खुल गये और कार चालक की जान बच गई। इस घटना में पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है तथा यह भी गनीमत रही उस समय वहां कोई चहलकदमी करने वाला नहीं था। वरना गंभीर हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि जब कार दीवार से टकराई थी तब कम से कम कार की 100 किलोमीटर की रफ्तार रही होगी। मामले की सूचना थाना साहिबाबाद पुलिस को दे दी गई है। इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। कुछ लोगों का कहना हैं कि कार चलाने वाले पसोंडा गांव के रहने वाले थे। सूचना देने के 6 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।



0 comments:
Post a Comment