सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । हिंडन पार क्षेत्र के सैकड़ों शिवालयों में भगवान शिव के भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर उन्हें भांग,धतूरा और बेल पत्थर आदि अर्पित किए तथा अनेक स्थानों पर भंडारे आयोजित कर गरीब लोगों को भोजन कराया गया।
जानकारी के अनुसार हिंडनपार क्षेत्र में सैकड़ों शिवालय हैं जहां आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर उन्हें भांग धतूरा और बेल पत्थर प्रसाद के रूप में अर्पित किए । अनेक स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया जिनमें श्री राम मंदिर समिति के संस्थापक मुकेश भाटी और उनके साथियों ने शालीमार गार्डन में शिव भक्तों के लिए जलाभिषेक का विशेष प्रबंध किया तथा यहां भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर पार्षद सरदार सिंह भाटी, अजय चंद्र, यशपाल, रवि भाटी, कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, गोपाल यादव, उदयभान ठाकुर ,सुधीर ,शंकर, आकाश, हिमांशु यादव, सोमनाथ चैहान ,रोहित, सूरज, हरेंद्र, वीरपाल कटारिया, नजर सिंह चैहान आदि लोगों ने भाग लिया।
वसुंधरा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज शाम के 4 बजे तक शिव भक्तों का तांता लगा रहा। आल यहां पूरे दिन मेला जैसा माहौल देखने को मिला । हर - हर महादेव और जय भोले शंकर का जयघोष दिन मंदिर में सुनाई देता रहा। लोगों की भीड़ इस बार महाशिवरात्रि पार्व पर हर वषर्र के अपेक्षा ज्चयादा देखने को मिली। फल, भांग धतूरा, फूल की बिक्री भी आज सबसे ज्यादा हुई । श्रद्धालुओं में महादेव के प्रति एक अलग ही श्रद्धा दिखाई दी।
फोटेा कैप्शन- मंदिर में जलाभिशेक करते शिवभक्त।



0 comments:
Post a Comment