साहिबाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार लूट की योजना बनाने वाले।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद पुलिस ने डीएलएफ कट के पास से 5 लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर उनसे अवैध हथियार तथा विभिन्न घटनाओं की चोरी का कैश आदि बरामद किया है। इनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए।
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद के एसआई अभिनव कुमार के नेतृत्व में एसआई हरि ओम सिंह, हेड कांस्टेबल भगवान सिंह,कांस्टेबिल सुनील कुमार, चरण सिंह आदि ने मुखबिर की सूचना पर डीएलएफ कट के पास से पांच संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो लूट की योजना बना रहे थे। इनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए, जिनके नाम मोहम्मद कैफ और जुल्फिकार हैं। गिरफ्तार बदमाशों में हैदर पुत्र यासीन निवासी कुरैशी मोहल्ला पसोंडा, सनी उर्फ आरिफ पुत्र सलीम निवासी अलफला मस्जिद के पास खुशाल पार्क थाना ट्रॉनिका सिटी लोनी, दिलशाद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी मौसम विहार पसोंडा पानी की टंकी के पास तथा फराज पुत्र मुस्ताक निवासी मोहल्ला कुरेसियान पसोंडा तथा फरमान पुत्र इमामुद्दीन निवासी बड़ी मस्जिद के पास पसोंडा है। इनसे 450 एलप्राजोलम की गोलियां करीब 4500रूपये और अवैध हथियार बरामद किये हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बदमाशों के इस गिरोह ने दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद तथा नोएडा में अनेक लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। यह गिरोह बंद पड़े मकानों को चिन्हित कर लूटपाट और चोरी करता है ।



0 comments:
Post a Comment