सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना टीला मोड़ क्षेत्र की गरिमा गार्डन कॉलोनी में एक कलेक्शन एजेंट से हथियारबंद दो बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम करीब सवा लाख रुपए कैश लूट लिया। बाद में वे एजेंट की बाइक की चाबी निकाल कर अपने साथ ले गए। थाना टीला मोड़ पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद बदमाशों का पीछा करने की बजाय पूरा दिन मीडिया कर्मियों से पीड़ित को छुपा कर रखने में लगा दिया ।
जानकारी के अनुसार लोनी निवासी पंकज एक स्वयं सहायता समूह के लिए कलेक्शन एजेंट का काम करता है और उस पैसे को बाद में बैंक में जमा करता है। पंकज का क्षेत्र इकबाल कॉलोनी गरिमा गार्डन है। बृहस्पतिवार की सुबह के 10 बजे के करीब वह जब स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से बिलाल मस्जिद के पास गरिमा गार्डन में अपना काम कर रहा था तो उसी समय एक बाइक पर आए दो हथियार बंद बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान कर उससे कैश लूट लिया। बदमाश जाते-जाते कलेक्शन एजेंट की बाइक की चाबी अपने साथ ले गए। बाद में पता चला कि कलेक्शन एजेंट के पास एक लाख20हजार रुपये थे जो बदमाश ले गए हैं ।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई लेकिन मौके पर पहुंचने में पुलिस को एक घंटा लग गया। थाना टीला मोड़ पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने की बजाय मीडिया से पीड़ित को बचाने में अपना समय बर्बाद कर दिया। थानाध्यक्ष रणसिंह ने मीडिया कर्मियों से भी मिलना बेहतर नहीं समझा और वह अपनी मस्ती में मस्त रहे।
उधर सीओ साहिबाबाद को भी सवा11 बजे तक इस घटना की सूचना नहीं थी। उनका कहना था कि वे शहीद की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में हुए बवाल को शांत करने गए थे । कुल मिलाकर के आज की घटना से यह जाहिर होता है कि पुलिस का ध्यान अपराध रोकने से कम,अपराध छुपाने में अपनी ज्यादा है ।



0 comments:
Post a Comment