सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास आत्महत्या करने जा रही एक ग्रहणी को पुलिस की गाड़ी पीआरवी ने बचा लिया और उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात में पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी कि एक महिला अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास आत्महत्या करने के इरादे से घूम रही है। इस सूचना पर पीआरबी संख्या 2162 में मोबाइल फोन से कॉल करने वाले को तलाश किया। इसके बाद ट्रक के नीचे कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। महिला अपने पति से परेशान थी और वह आत्महत्या करना चाहती थी। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत किया और थाना साहिबाबाद पुलिस के हवाले कर दिया।
बाद में थानाध्यक्ष साहिबाबाद अनिल कुमार शाही ने महिला और उसके पति को आमने-सामने बैठाकर समझाया और मामला शांत करा कर दोनों को घर भेज दिया।



0 comments:
Post a Comment