सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। कोरोना वायरस को लेकर चल रही तरह-तरह की अफवाहों के चलते हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद के बाजारों में खाने पीने की वस्तुओं की खरीदारी में करीब 5 गुना वृद्धि हुई है । इससे आम आदमी कालाबाजारी की आशंकाओं को लेकर परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार खाने पीने की चीजों को बेचने वाले दुकानों पर इस समय भारी भीड़ लगी हुई है और सुबह से शाम तक लाइन में लगकर सामान लोग खरीद रहे हैं। दुकानदारों का हाल यह है कि वे भीड़ के कारण खाना खाना ही भूल गये। खाने पीने के सामान की ज्यादा बिक्री हो रही है बाकी दुकानदार ग्राहकों की बाट जोह रहे हैं । अन्य दुकानें ग्राहकों के बिना सूनी है और लोगों को अपने घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं मिल रहे। जिन सामान की ज्यादा बिक्री हो रही है उसमें आटा, दाल, चावल और तेल मसाले आदि हैं। इसका फायदा कुछ दुकानदार भी उठा रहे हैं और उन्होंने अपने अपने गोदामों में माल का भरना शुरू कर दिया है।
लेकिन जो गरीब लोग हैं उनको आशंका इस बात की है कि कुछ लोगों की खरीद की भूंख बढ़ने से खाने पीने के सामान पर कालाबाजारी हो सकती है। इसे लेकर प्रशासन को कुछ ना कुछ करना चाहिए। लोगों के बीच में इस तरह की अफवाह है कि बाजार बंद होने वाले हैं ।
जबकि जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सामान्य दिनों की तरह खाने-पीने की वस्तुएं खरीदने की बात कही हैं। अफवाह फैलाने के एक मामले में थाना कवि नगर में अफवाह फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस ने जिला प्रशासन के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी अफवाह फैलाई है।



0 comments:
Post a Comment