एक सोसाइटी के बाहर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से वार्ता करते एसएसपी व जिलाधिकारी गाजियाबाद।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस को लेकर सुरक्षा इंतजामों को जांच करने के लिए एसएसपी व जिलाधिकारी गाजियाबाद ने हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद का दौरा किया । इस अवसर पर उन्होंने जहां दिल्ली यूपी सीमा पर वाहनों के आने-जाने का जायजा लिया वही इंदिरापुरम क्षेत्र में बड़ी-बड़ी सोसायटियों में रहने वाले लोगों से उनकी परेशानियों का जाना और समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार एसएसपी कलानिधि नैथानी और जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पांडे लगातार गाजियाबाद महानगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस कड़ी में वे लगातार हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद में भी नजर रखे हुए हैं । इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को एसएसपी और जिलाधिकारी गाजियाबाद ने हिंडन पार क्षेत्र की सीमा चैकियों पर जाकर जायजा लिया तथा इंदिरापुरम क्षेत्र में बड़ी-बड़ी रिहायशी सोसायटियों के लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को जाना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी गाजियाबाद ने अधीनस्थों को आदेश दिए हैं कि सब्जी ,फल आदि सामान बेचने वालों को सोसायटियों के आसपास खड़े होने दिया जाए लेकिन जमघट नहीं लगाएं।
इस संबंध में उन्होंने आरडब्लूए तथा सोसाइटी के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाले फल और सब्जी विक्रेताओं को अपनी सोसायटी के आसपास खड़े होने दें, लेकिन इतना ध्यान रखें कि वहां भीड़ न लगे। दूर-दूर सब्जी और ठेले वाले खड़े हो तथा सोशल डिस्टेंस के नियम को कायम रखा जाए। एसएससी ने फिर दोहराया कि वे अपनी पुलिस को मिलने वाली कॉल को गंभीरता से ले रहे हैं तथा जरूरतमंद और वृद्ध तथा महिलाओं की समस्याओं को अपने अधीनस्थों के माध्यम से दूर करा रहे हैं । उनकी प्राथमिकता है के घरों में रहने वाली महिलाएं वृद्धजन का शटडाउन के कारण जीवन असुरक्षित ना हो ।



0 comments:
Post a Comment