सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना टीला मोड़ क्षेत्र में एक साइकिल सवार मजदूर की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय अखिलेश्वर थाना टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा कुटी के पास रहता था और मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। अखिलेश्वर यहां मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से भोपुरा की तरफ जाते समय उसे एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी ठौर मौत हो गई । ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष टीला मोड़ रण सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



0 comments:
Post a Comment