राहत सामग्री देतेे पूर्व विधायक।
पूर्व विधायक ने वितरित की खाद्यय सामग्री
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । शुक्रवार को सिविल डिफेंस हिंडन की टीम ने अपर जिलाधिकारी एवं चीफ वार्डन ललित जायसवाल के निर्देश पर डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में इकबाल कॉलोनी, पसोंडा भोपुरा , साहिबाबाद रेलवे स्टेशन झुग्गी बस्ती , टेलीफोन एक्सचेंज आदि स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री के पैकेट बांटे। इस अवसर पर एडीसी दिनेश कुमार, डिवीजन वार्डन एके ठाकुर, एके जैन आदि का विशेष सहयोग रहा ।
इसके अलावा पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने इंदिरा पुरम में राहत सामग्री बांटी। बसपा से साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने इंदिरापुरम स्थित अपने कार्यालय पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की। जिसमें खाने-पीने का सामान था।
पूर्व विधायक के मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 5000 गरीब और जरूरतमंद लोगों को विधायक ने इंदिरा पुरम स्थित आफिस पर खाद्य सामग्री के पैकेट बांटे । यह राहत सामग्री बांटने का काम बराबर जारी रहेगा। इस संबंध में अमरपाल शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर पर रहें और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से अपना और अपने परिवार का बचाव करें । उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के रहने वाले गरीव जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित कर अपना सामाजिक दायित्व निभायें। राहत सामग्री में 2 किलो दाल ,5 किलो चावल 10 किलो आटा और मास्क के पैकेट दिए गए।



0 comments:
Post a Comment