सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना टीला मोड़ क्षेत्र के ग्राम पसोंडा में 8 विदेशियों को अवैध रूप से मस्जिद में ठहराने और संक्रमित बीमारी कोराना के संदर्भ में नियमों का उल्लंघन करने के मामले में मस्जिद के इमाम और मुतवल्ली के अलावा 8 विदेशी नागरिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीओ साहिबाबाद डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना टीला मोड़ क्षेत्र के ग्राम पसोंडा स्थित चांद मस्जिद में वहां के मुतबल्ली एवं इमाम ने आठ विदेशी नेपालियों को अवैध रूप से मस्जिद में ठहराया हुआ था। इस मामले में मुतबल्ली व इमाम और 8 विदेशी नागरिकों के खिलाफ वैश्विक बीमारी कोरोना के संक्रमण को फैलाने तथा शासनादेश का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को जिला गाजियाबाद स्थित कोराना केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है।
इसके अलावा थाना साहिबाबाद पुलिस ने भी तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। यह लोग डाउन का उल्लंघन करने के दोषी बताए गए हैं।



0 comments:
Post a Comment