- संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार औद्योगिक इकाइयों के अनुमति के आधार पर संचालन करने के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- इस अवसर पर औद्योगिक इकाईयों के संचालन के संबंध में उद्यमियों से उनकी समस्याओं के संबंध में भी ली गई जानकारी
प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष गाजियाबाद में सुधीर गर्ग , आई.ए.एस., प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी, कोविड़ -19, जनपद गाजियाबाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें औधोगिक इकाईयों के संचालन के संदर्भ में विचार - विर्मश किया गया।
बैठक में प्रवीण कुमार महा निरीक्षक पुलिस मेरठ मंडल मेरठ, अजय शंकर पांडे, जिलाधिकारी गाजियाबाद, कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद, अस्मिता लाल मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, कंचन वर्मा उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, दिनेश चंद्र नगर आयुक्त, शैलेंद्र कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी नगर गाजियाबाद, डॉ एके पालीवाल, एवं बीरेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग, स्मिता सिंह, एजीएम यूपीसीडा, राजेश मिश्रा उप श्रम आयुक्त गाजियाबाद, जीडी पांडे सहायक निदेशक कारखाना, उत्सव शर्मा क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद, एवं जनपद के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सर्वप्रथम नोडल अधिकारी सुधीर गर्ग द्वारा उपस्थित औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों से उनके उद्योग संचालन के संबंध में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद को सभी औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों एवं उद्यमियों को कोरोना संक्रमण महामारी से संबंधित लक्षणों के विषय में जानकारी देने तथा इससे बचाव के उपाय बताने हेतु निर्देशित किया गया एवं उनसे वर्तमान में संचालित इकाइयों में प्रॉपर सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजेशन आदि का पालन करते हुए इकाई का संचालन करने का सुझाव दिया गया। नोडल अधिकारी सुधीर गर्ग ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जिन औद्योगिक इकाई को संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है वहां पर करोना वायरस के संक्रमण के रोकने के उद्देश्य से सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजेशन का प्रयोग सभी श्रमिकों की लगातार स्कैनिंग एवं चेकिंग आदि सभी कार्यवाही प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संचालित औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए प्रोटोकॉल के अनुसार निर्धारित बसों के माध्यम से एवं सैनिटाइज बसों के माध्यम से सभी श्रमिकों को लाने ले जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में और अन्य औद्योगिक इकाइयों के संचालन के संबंध में भी जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, औद्योगिक इकाइयों से संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अन्य औद्योगिक इकाइयों के संचालन करने के संबंध में कार्य योजना बनाकर शुरू कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि जनपद की आर्थिक व्यवस्था पर किसी प्रकार का कु प्रभाव न पड़ने पाए।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो भी औद्योगिक इकाइयों का संचालन किया जाए उनमें सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की कार्रवाई सभी अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से सुनिश्चित की जाएगी। व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में नोडल अधिकारी ने कहां की दुकानों के अंदर सैनिटाइजेशन का कार्य व्यापारियों के द्वारा स्वयं किया जाएगा तथा बाहर मार्गों पर तथा अन्य स्थानों पर नगर निगम के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य नियमित रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में पहाड़पुर फाउंडेशन एवं स्वदेशी पॉलिटेक्स के प्रतिनिधि भुवन चतुर्वेदी द्वारा प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी गाजियाबाद को जिलाधिकारी तथा महा निरीक्षक पुलिस एवं जनपद के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पीपी किट प्रदान कराते हुए 1500 किट मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद को चिकित्सकों को वितरण करने हेतु निशुल्क हस्तगत कराई गई। उक्त पर नोडल अधिकारी द्वारा भुवन चतुर्वेदी को धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन किया गया।




0 comments:
Post a Comment