राजीप गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्तागण।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आतंकवाद निरोधी दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार आराधना सिनेमा जीटी रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के केम्प कार्यालय पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनको याद करते हुए माल्यार्पण कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रस्तुत की ।
नरेंद्र राठी ने अपने संबोधन में स्वर्गीय राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति लाने वाला एक महान नेता बताया जिसने 18 साल की उम्र के नौजवानों को वोट का अधिकार दिया था। उनकी शहादत राष्ट्र हित के लिए हुई और वे हमेशा भारतीयों के लोगों के दिलों में स्मरणीय रहेंगे ।
इस अवसर पर नरेंद्र राठी के अलावा केएन पांडे, जितेंद्र टॉक, रामकुमार मेहरिया, संजय मिश्रा, नईम कुरैशी, अभिषेक तथा जिशु पांडे आदि उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment