सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जिला अधिकारी एवं नगर आयुक्त गाजियाबाद को पत्र लिखकर खोखा पटरी पर दुकानदारों को कारोबार करने देने की मांग की है। माकपा के जिला सचिव बीके सिंह का कहना है की लॉक डॉउन के कारण खोखा पटरी पैठ बाजार में दुकानदारी करने वालों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है । अतः उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को देखते हुए खोखा पटरी पर बाजार के काम को जारी करने की जरूरत है ।
माकपा नेता ने जिलाधिकारी व नगर आयुक्त गाजियाबाद का ध्यान जनपद के अंतर्गत स्वरोजगार करने वाले खोखा-रेहड़ी-पटरी-पैठ के कम आय व रोज कमाकर खाने वाले गरीब दुकानदारों की ओर दिलाया है। माकपा नेता ने बताया है कि इन लोगों का लाक डाउन के कारण परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है ऐसी स्थिति में इन कारोबारियों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की शर्त के आधार पर कारोबार करने की अनुमति देने की आवश्यकता है। और जब तक कारोबार शुरू नहीं होता है तब तक इन लोगों को राशन व अन्य हितलाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाय।



0 comments:
Post a Comment