सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । गाजियाबाद के जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के मामलों में बृद्धि को देखते हुए दिल्ली यूपी की सीमा को फिर से सील कर दिया है। अब दिल्ली से यूपी में आने वाले वाहनों का प्रवेश बिना पास के नहीं होगा।
जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पांडेय के द्वारा जारी किए गए आदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली यूपी सीमा को फिर से सील करने के आदेश दिए गए हैं । अब दिल्ली से उत्तर प्रदेश में आने वाले वाहनों को बिना पास के इजाजत नहीं होगी, लेकिन इसमें मालवाहक वाहन जो आवश्यक वस्तुओं को लाते हैं उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा जो पुलिसकर्मी ,स्वास्थ्य कर्मी अथवा सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के उनके परिचय पत्र इस दौरान पास का काम करेंगे। मीडिया कर्मियों को भी उनके परिचय पत्र दिखाने पर आने दिया जायेगा।
इस व्यवस्था को देखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दिल्ली यूपी की सीमा जैसे यूपी गेट, कौशांबी, महाराजपुर, सूर्य नगर ,सीमा चैकी क्षेत्र, तुलसी निकेतन, डीएलएफ आदि क्षेत्रों पर लगाए गए वेरीकेट की व्यवस्था देखी और वहां मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



0 comments:
Post a Comment