सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद । देश में लोग डॉन हुए आज 2 महीने से ऊपर हो गए चुके हैं। चैथी बार लॉकडाउन चल रहा है । महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग गाजियाबाद में सांझी रसोई का 53वा दिन है और आज ईद उल फितर का पर्व भी शहर में मनाया जा रहा है जिस के उपलक्ष में आज महानगर कांग्रेस कमेटी पर भोजन ठंडी खीर का वितरण किया गया जिसका लुफ्त गरीब लोगों को मिला और काफी खुश हुए ।
अब तक महानगर कांग्रेस कमेटी के तरफ से 94000 पैकेट भोजन पुलाव का वितरण किए जा चुका हैं। पानी की बोतल बिस्किट और खीर व भोजन मजदूरों व गरीब लोगों में वितरित किया गया । महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद कार्यालय कंपनी बाग घंटाघर पर भोजन का वितरण रोज की तरह रिक्शा व रेडी वालों दिहाड़ी मजदूर व प्रवासी मजदूरों के लिए किया गया तथा जीटी रोड पर स्टेशन मोड पर गरीब लोगों को भोजन पानी खीर का वितरण किया गया और पानी की बोतलें 1 लीटर पानी पैक बोतल भी साथ में दिया गया। गाजियाबाद से दूसरे शहरों में जाने वाले मजदूरों को भी भोजन वितरण किया गया। गाजियाबाद में हरसंभव सहायता महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद की टीम द्वारा भूखे लोगों, मजदूरों व जरूरतमंदों को की जा रही है ।
महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने बताया कि गाजियाबाद में मजदूरों, गरीबों बेसहारा लोगों व जरूरतमंदों को पका भोजन के साथ पानी की बोतल, बिस्किट ठंडी खीर के पैकेट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन सामग्री भी वितरित किया गया । इस कार्य में उनके साथ मुकेश आनंद, अनुज चैधरी, बाबूराम शर्मा, रवि चैधरी, मोहित गौर, वैभव चोपड़ा, बलजीत भाटी, आशीष कुमार, श्रुति कुमारी, सुभाष राम शर्मा, आशीष प्रेमी, आशुतोष गुप्ता, मीडिया प्रभारी बबलू शर्मा, आदि लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस कार्य में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कोरोना वायरस के योद्धा के रूप में उपस्थित रहे । सभी ने ईद के उपलक्ष में गरीब लोगों को खीर बाटी सभी महानगर कॉन्ग्रेस के सदस्यों ने यह संकल्प ले रखा है कि जब तक कोरोना वायरस के तहत लॉकडाउन समाप्त हो नहीं जाता तब तक कांग्रेस पार्टी इसी तरीके से सांझी रसोई के माध्यम से गरीबों व प्रवासियों मजदूरों की सहायता करती रहेगी ।



0 comments:
Post a Comment