चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते लाजपत अपार्टमेंट निवासी।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को लाजपत अपार्टमेंट के निवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा चाइना के खिलाफ रोष प्रकट किया ।
जानकारी के अनुसार लाजपत अपार्टमेंट लाजपत नगर के लोगों ने 3 दिन पहले गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला करने के कारण शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने इस घटना को चीन के सैनिकों की बुजदिली बताया, जिन्होंने निहत्थे भारतीय सैनिकों को धोखे से हमला कर उन्हें मारा। लेकिन इसके बावजूद हमारे सैनिक वीरता से लड़ते हुए चीनी सैनिकों को मारते हुए शहीद हुए।
इस अवसर पर लोगों ने चीन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए चीनी उत्पादों के बहिष्कार करने की जनमानस से अपील की तथा स्वयं भी चीन के सामान को नहीं खरीदने की शपथ ली। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन करते हुए लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन में देवेंद्र सिंह नेगी, संदीप पाल ,नंदन सिंह, ईशु त्यागी, आजु नेगी, लोकेश शर्मा, उमरिया, एसएस नेगी तथा नरेश त्यागी आदि ने भाग लिया।



0 comments:
Post a Comment