शांतिदूत न्यूज नेटवर्क
नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लाॅकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस‘कोविड-19’ संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन को उद्धृत कर उन पर तीखा प्रहार किया।
श्री गांधी ने ट्वीट किया,“अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक एक चीज होती है और वह है घमंड-आइंस्टीन। लॉकडाउन से यह साबित होता है-।”
उन्होंने कहा कि देश में काेरोना वायरस को रोकने के लिए लागू किए गये लॉकडाउन पर आइंस्टीन का यह उद्धरण एकदम चरितार्थ होता है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3.32 लाख से आगे निकल चुकी है और कल रिकार्ड 11 हजार से अधिक मामले सामने आये।
श्री गांधी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर मोदी सरकार पर पिछले सप्ताह से लगातार हमला कर रहे हैं और अारोप लगा रहे हैं कि इस सरकार की अक्षमता तथा अहंकार से यह संकट बढ़ रहा है।



0 comments:
Post a Comment