सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रोली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि रबी विपणन वर्ष 2020-21 में केन्द्रीय प्रणाली के अन्तर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग , उ 0 प्र 0 जवाहर भवन लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद गाजियाबाद में सचल क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों से गेहूँ क्रय किये जाने का निर्णय लिया गया है। सरकार के एक अन्य निर्णय द्वारा वैल्यू कट की निर्धारित शर्तों के अधीन जनपद - गाजियाबाद को वर्तमान सत्र के गेहूं खरीद में निर्धारित गुणवत्ता के मानकों से छूट प्रदान की गयी है । ग्रामीण क्षेत्र में एक स्थान ध् परिसर में व्यक्तिगत ध् सामूहिक रूप से 100.00 कु0 या उससे अधिक गेहूँ सचल क्रय केन्द्रों के माध्यम से बेचने के इच्छुक किसान निकटतम क्रय केन्द्र प्रभारी अथवा जनपद में स्थापित नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क कर सकते हैं ।
क्षेत्रीय किसान भाइयों से अपील है कि सरकार द्वारा गेहूँ की गुणवत्ता के मानकों में दी जा रही छूट के साथ सचल क्रय केन्द्रों के माध्यम से मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेहूँ बेचकर अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त करें। सचल क्रय केन्द्र के माध्यम से गेहूँ विक्रय हेतु इच्छुक किसान निकटस्थ क्रय केन्द्र प्रभारी के अलावा दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते हैं नियंत्रण कक्ष 0120-4332070, जिला प्रबन्धक, पी०सी०एफ० 9711475679, ए0आर0, कॉपरेटिव 6395780042 एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी 7839565115 ।



0 comments:
Post a Comment