सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इतनी खुशियां बांटो सबको,
हर दिन पर्व दिखाई दे।
खुद भी पेड़ लगाओ इतने,
धरती स्वर्ग दिखाई दे।।
गाजियाबाद । प्रकृति को समर्पित विश्व के सबसे बड़े उत्सव, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पंचायत निवाड़ी द्वारा सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए लगाए गए पोधे तथा किसान व अपने कर्मचारियों को नगर पंचायत निवाड़ी द्वारा संचालित कचरा प्रबन्धन केंद्र में बनाए गए जैविक खाद का वितरण किया गया। आए हुए सभी किसानों और कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
दूसरी तरफ शम्भूदयाल इंटर काॅलिज के प्रांगण में जिला विधालय निरीक्षक रविदत्त व काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार एवं विद्यालय के अन्य स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे सब अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें। जिससे पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाया जा सकें और पर्यावरण को सुंदर और समृद्ध बनाया जा सकें।





0 comments:
Post a Comment