लूट का आरोपी।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना लिंक रोड पुलिस ने डाबर तिराहे के पास में लूटपाट के इरादे से घूम रहे एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लिंक रोड शैलेन्द्र सिंह चैकी प्रभारी महाराजपुर उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें डाबर तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसे कांस्टेबल पवन कुमार की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक315बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सलमान पुत्र मुसर्लीन निवासी जी4/69 सुंदर नगरी दिल्ली के रूप में हुई । सलमान पर दिल्ली तथा इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं । यह शातिर चोर और लुटेरा बताया गया है । यह घूम घूम कर क्षेत्र में लूट और चोरी की वारदात करने का आदी बताया गया है।



0 comments:
Post a Comment