सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इंदिरापुरम । थाना इंदिरापुरम पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को वसुंधरा सेक्टर 2 से संदिग्ध हालत में घूम रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे लूट का माल बरामद किया है। दोनों कुख्यात मोबाइल फोन लुटेरे बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार थाना इंदिरापुरम पुलिस गश्त पर थी, सेक्टर 2 वसुंधरा में मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल फोन लुटेरे क्षेत्र में आने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस ने संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी और दो लोग संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़े गए। उनके नाम अनुज कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रमोद कुमार निवासी सादुल्लापुर थाना ईकोटेक नोएडा 2 तथा बिलाल पुत्र महमूद निवासी रामसरन वाली गली मकान नंबर 300 ग्राम साहिबाबाद थाना लिंक रोड है। इनसे लूट के एक हजार रुपये, एक सैमसंग का मोबाइल फोन,तथा दो नाजायज चाकू बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोविंद सिंह ,कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार ,दीपक कुमार और विश्रांति थे। पुलिस की पूछ ताछ में लुटेरों ने बताया कि 10 जून को 8 बजे सेक्टर 2 वसुंधरा के पास उन्होंने एक आदमी से 1100रुपये, मोबाइल फोन , फोन चार्जर और बूफर लूटा था। लेकिन पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर उन्होंने मोबाइल फोन, चार्जर और बूफर को नाले में फेंक दिया तथा 1100 रुपये लेकर के भाग गए थे। इसके अलावा साहिबाबाद मंडी के सामने से सर्विस रोड पर और मेट्रो स्टेशन वैशाली गेट नंबर 2 के पास से उन्होंने मोबाइल फोन छीनने की घटनाएं की थी। लुटेरों से लूट के एक हजार रुपये, एक सैमसंग का मोबाइल फोन तथा अवैध हथियार चाकू बरामद किए गए हैं ।
फोटो कैप्शन- मोबाइल फोन लुटेरे पुलिस की पकड़ में। फाइल एफ -1



0 comments:
Post a Comment