- अनेक प्रतियोगिताओं में 974 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन दिखाया हुनर
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विभिन्न विभागों द्वारा ऑनलाइन अनेक गतिविधियां आयोजित करने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में तीन विभागों ने क्विज समेत कई प्रतियोगिताओं के आयोजन कराये। इसमें 974 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर ई-प्रमाण पत्र हासिल किये। इसके अलावा बीबीए विभाग द्वारा तीन दिवसीय ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर सीरीज चलाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने शामिल होकर पाठ्यक्रम से जुड़ी उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं।
बीएड विभाग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 410, डीएलएड के टैलेंट हंट में डेढ़ दर्जन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें निबंध, कहानी लेखन, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग, पॉट डेकोरेशन आदि प्रतियोगिताओं में 263 और बीकॉम विभाग की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में मेवाड़ सहित 40 स्कूल-कॉलेजों के तकरीबन 301 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। बीकॉम ने क्विज प्रतियोगिता का विषय-‘कोविड-19, प्रीकॉशंस बेटर देन क्योर’ रखा।सभी प्रतियोगियों को ई-प्रमाण पत्र दिये गये। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि पाठ्यक्रम के अलावा विद्यार्थियों को जीवन व करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारियां इस कोरोना काल में ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं। कॉलेज खुल जाने के बाद भी इसका सिलसिला जारी रहेगा।




0 comments:
Post a Comment