सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । आज से 10 दिन पूर्व थाना टीला मोड क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल दोपहिया वाहन लेपर्ड पर तैनात कांस्टेबल ऋषि पाल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई ।इस खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार लेपर्ड 4780 पर तैनात कांस्टेबल ऋषि पाल उम्र 37 साल जो कि बागपत के मूल निवासी थे को 16- 17 जुलाई की रात को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी । तभी से उनका इलाज मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में चल रहा था। उपचार के दौरान कांस्टेबल ऋषिपाल की मौत हो गई। गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे को विभाग की अपूर्ण क्षति बताते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।



0 comments:
Post a Comment