सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र विकास संघर्ष समिति ने एक बार फिर राजेन्द्र नगर स्थित अम्बेडकर यूथ सेंटर के स्थान पर सरकारी महिला डिग्री कॉलेज एवं हेल्थ सेंटर खोलने की मांग की है।
संस्था के अध्यक्ष सीपी भारद्वाज ने एक बयान जारी करके राजेंद्र नगर स्थित अंबेडकर यूथ सेंटर के स्थान पर महिला डिग्री कॉलेज एवं स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग दोहराई है । गौरतलब है कि वे 2005 से अंबेडकर यूथ सेंटर का मामला लोगों और जिला प्रशासन के बीच रख रहे हैं। श्री भारद्वाज का कहना है कि उनकी इस मांग का समर्थन मेरठ स्थित उच्च शिक्षा अधिकारी एवं गाजियाबाद के शिक्षा अधिकारी ने भी किया था । इस संबंध में जीडीए को अपनी एक बोर्ड में बैठक कर एक प्रस्ताव लाकर इस भूमि को सरकार को सौंप देना चाहिए। जिससे यहां महिला डिग्री कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र खोला जा सके।आवंटन से आज तक इस सेंटर का अभी तक कोई उपयोग नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि वर्ष 1985 में जीडीए ने उत्तर प्रदेश सरकार के तब के मंत्री बुद्ध प्रिय मोर्य के प्रस्ताव पर अंबेडकर यूथ सेंटर के लिए भूमि आवंटित की थी। लेकिन इस भूमि पर तब से लेकर अब तक कोई भी गतिविधि नहीं चालू हुई है।



0 comments:
Post a Comment