सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना लिंक रोड पुलिस ने लूट की एक घटना में वांछित चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर उससे अवैध हथियार तथा लूट का कुछ सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार वांछित अपराधियों के खिलाफ एसएसपी गाजियाबाद द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष लिंक रोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ,एसआई मानवेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल कुलदीप कुमार एवं कुमार पवन कुमार के साथ शुक्रवार की रात गश्त पर थे। तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर पीएमडी रोड पर आनंद विहार रेलवे लाइन के किनारे एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । जिसकी तलाशी लेने पर एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए गए । इसका नाम राजू उर्फ खिड़की पुत्र अर्जुन गोस्वामी निवासी बड़ा बाजार झुग्गी झोपड़ी रामप्रस्थ थाना लिंक रोड गाजियाबाद है । बाद में इसकी निशानदेही से लूट के 500 रुपये व एक पर्स बरामद किया गया। राजू उर्फ खिड़की पुलिस रिकॉर्ड में एक शातिर लुटेरा है जो घूम घूम कर आने-जाने व्यक्तियों को हथियारों के बल पर लूट लेता है तथा घरों में चोरी करने का आदी है। राजू को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।



0 comments:
Post a Comment