- मजदूरों की सुरक्षा पर केंद्र और राज्य सरकार के उदासीन रवैये की कड़े शब्दों में करता है निंदा
- राज्य सरकार से माफी और तुरंत फैक्ट्री मालिक और श्रम अधिकारियों की गिरफ्तारी की उठायी मांग
विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने गुजरात की एक फैक्ट्री में सुरक्षात्मक लापरवाही के कारण हुई मौतों की कड़ी शब्दों में भर्त्सना करता है। ज्ञात हो कि बीते शनिवार को चिरिपल ग्रुप के विशाल फैब्रिक के केमिकल टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूरों की मौत की घटना सामने आई है। जांच के दौरान यह पाया गया कि चारो मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के केमिकल टैंक में उतरे थे जिसके कारण उनकी जांन चली गयी। इसी तरह एक दिन पहले ही एक अन्य फैक्ट्री में दो मजदूरों की सुरक्षा इंतेजाम की कमी के कारण मौत हो गयी थी।
ज्ञात हो कि मजदूरों के मौत की यह पहली घटना नहीं है जो चिरिपल ग्रुप के फैक्ट्री में हुई है। इसी वर्ष फरवरी में इसी ग्रुप के नंदन डेनिम कंपनी में आग लगने से सात मजदूरों की मौत हो गयी थी। इस घटना की पड़ताल में यह पाया गया कि मालिक की लापरवाही के कारण इस फैक्ट्री में आग लगी थी। मौत की ऐसी घटनाओं के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा मजदूरों की सुरक्षा के सम्बन्ध में कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए। पिछले दिनों हुई घटनाएँ सरकार की इस उदासीनता का ताजा उदहारण है।
इस घटना ने एक बार फिर से राज्य और केंद्र सरकार की मजदूरों की सुरक्षा के प्रति उदासीनता को साफ उजागर किया है। सुरक्षा नियम का खुलेआम उद्यमियों द्वारा उल्लंघन किया जाना सरकारों के लिए कोई चिंता का विषय नहीं है, जो कोरोना और लॉकडाउन का फायदा उठाकर कॉर्पोरेटों और पूँजीपतियों को कई रियायतें दे चुकी हैं। केवाईएस मांग करता है कि मजदूरों की मौत का जिम्मेदार होने के लिए गुजरात सरकार को माफी मांगनी चाहिए। साथ, ही मजदूरों की मौत के लिए न सिर्फ फैक्ट्री मालिकों को गिरफ्तार किया जाये, बल्कि श्रम अधिकारियों को भी हिरासत में लिया जाये जो श्रम कानूनों के खुलेआम उल्लंघन को नजरअंदाज करते रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment