सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र में सफारी सूट पहने तीन बदमाशों ने एक व्यापारी को अपने आप को एसटीएफ का अधिकारी बताकर व्यापारी को डरा धमका कर हथियारों के बल पर उसकी फार्च्यून कार मोबाइल फोन और कैश लूट लिया । बदमाशों ने व्यापारी को विकास दुवे गैंग का सदस्य बताकर धमकाया और जब व्यापारी को शक हुआ तो बदमाशों ने हथियारों का सहारा लिया ।
जानकारी के अनुसार खुद को स्पेशल फोर्स का अधिकारी बताते हुए बदमाशों ने करन गेट पुलिस चैकी से चंद कदमों की दूरी पर लोहा कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। सफारी सूट पहने बदमाशों ने कारोबारी से कहा कि उनका चेहरा दुबे गैंग के सदस्य से मिल रहा है। इसके बाद वह पिस्टल की नोक पर कारोबारी से नकदी, मोबाइल फोन व फोर्च्युनर गाड़ी लूट कर फरार हो गए। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-2/15 निवासी अनवर मलिक लोहा कारोबारी हैं।. अनवर ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी फोर्च्युनर गाड़ी से हरिद्वार से घर लौट रहे थे. रात 10 बजे वह साहिबाबाद में करन गेट पुलिस चैकी से 20 मीटर दूर अपने घर की तरफ सर्विस रोड कि ओर मुड़े ही थे कि तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. सफारी सूट पहने दोनों बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी जो उन्होंने अनवर पर तान दी।
बदमाशों ने कारोबारी अनवर से कहा कि तुम विकास दुबे गैंग के सदस्य हों उनमे से एक का हुलिया तुम से मिलता है। अनवर ने इस बात का विरोध किया और कहा कि वे विकास दुबे को नहीं जानते। अनवर को कुछ शक हुआ तो उन्होंने खुद को स्पेशल फोर्स का अधिकारी बताने वाले बदमाशों से परिचय पत्र दिखाने को कहा। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाल कर घुटनों पर चोट मारकर नीचे बैठा दिय और उनके चेहरे पर मार कर जख्मी कर दिया और 5 हजार रुपये, मोबाइल फोन व फोर्च्युनर गाड़ी लूटकर फरार हो गए। लूट का शिकार हुए अनवर नजदीक ही अपने घर पहुंचे और बेटे व परिवार को पूरी घटना बताई तथा फिर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साहिबाबाद थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि लुटेरों के बारे में ठोस सुराग हाथ लगे हैं और वे जल्दी ही पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगे।
फोटो कैप्शन- पीड़ित कारोबारी।



0 comments:
Post a Comment