सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद में शालीमार गार्डन निवासी एक व्यवसाई की शिकायत पर एक मानव अधिकार कार्यकर्ता के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद में एक मानव अधिकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता राजीव शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट शालीमार गार्डन के एक व्यवसाई सुधीर मलिक द्वारा लिखाई गई है। आरोप है कि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने व्यवसाई को डरा धमका कर उसकी कमियां निकाल कर दो लाख रुपये रंगदारी के तौर पर वसूले हैं।
इस संबंध में आरोपी मानवाधिकार कार्यकर्ता राजीव शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा है। उसका कहना है कि उसके द्वारा जिला प्रशासन और जीडीए को राजस्व संबंधी भ्रष्टाचार के अनेक मामले तलाश कर दिए थे और आरोप लगाने लोगों को करोड़ों रुपए आर्थिक अर्थदंड के रूप में सरकार को देने पड़े हैं। स्वयं आरोप लगाने वाले के खिलाफ थाना साहिबाबाद में धोखाधड़ी का मामला 0114/2020 दर्ज है। इसलिए उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उसका कहना है कि आर्थिक अपराधियों का एक समूह उसके द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये गये आंदोलन भ्रष्टाचारियों को भारी क्षति पहुंची है और सरकार को राजस्व के रूप में करोंड़ों रुपये प्राप्त हुए हैं। इस कारण कुछ लोग परेशान हैं और उसका मुंह बंद करने के लिए लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं। वह कानून को मानने वाला है और पुलिस से सहयोग करके हर आरोप का जवाब देगा।



0 comments:
Post a Comment