सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र 4 में स्थापित भारत सरकार के उपक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) का सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक व्यावसायिक समझौता भारत सरकार के दूसरे उपक्रम सीमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) के साथ हुआ है। इस समझौते पर दोनों सरकारी उपक्रमों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों ने एक समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए हैं।
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड साहिबाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीईएल कंपनी का सीसीआई कंपनी के साथ सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है। इस समझौते के अनुसार यह संयंत्र 72 लाख यूनिट प्रति वर्ष बिजली का उत्पादन करेगा, जो सीमेंट कारखाने के उत्पादन में बिजली की जरूरत पूरा करेगा। इससे न केवल सीमेंट सस्ती पड़ेगी बल्कि प्रदूषण मैं भी भारी कमी आएगी। इस संबंध में एक समझौत पर सीईएल कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बीएन सरकार और सीसीआई कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बीवीएन प्रसाद के मध्य हुआ है। यह संयंत्र रेस्को मोड पर तंदूर तेलंगाना राज्य में 6 मेगावाट सौर ऊर्जा की क्षमता वाला संयंत्र होगा तथा यह संयंत्र सीईएल कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन करने वाला सौर ऊर्जा संयंत्र होगा।



0 comments:
Post a Comment