सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । वजीराबाद रोड पर दिल्ली सीमा के पर चल रहे कबाड़ियों के अवैध गोदामों में शनिवार की सुबह आग लग गई । इससे पूरा इलाका धुआं धुआं हो कर इलाका प्रदूषित हो गया। इससे लोगों में सांस लेने में बेचैनी और आंखों में जलन महसूस हुई।
जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन के विक्रम एनक्लेव में 80 फुटा रोड पर कबाड़ के सैकड़ों अवैध गोदाम चल रहे हैं । इन गोदामों में दिल्ली राज्य से कबाड़ लाकर यहां छटाई की जाती है और बाद में उसे बेचा जाता है। शनिवार को अचानक अवैध गोदाम के कबाड़ में आग लग गई और सारा क्षेत्र धुआं धुआं हो गया। लोगों का कहना है गोदाम में आग लगने से हुए प्रदूषण के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और आंखों में जलन होने लगी। इस मामले में निवासियों कहना है एनजीटी के आदेश पर (ईपीसीए) एनरोलमेंट पोलूशन प्रीवेंशन एंड कंट्रोल संस्था बनी हुई है जिसके अध्यक्ष पूर्व आईएएस भूरेलाल हैं। उनका दौरा जब भी होता है आनंद विहार बस अड्डे के आसपास होता है। वे कभी कभार साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में दिखाई दे जाते हैं। लेकिन कभी भी दिल्ली यूपी सीमा के जीटी रोड और वजीराबाद रोड पर अवैध गोदाम की तरफ नहीं आते। जिससे उन्हें पता चलेगा कितने अवैध गोदाम चल रहे हैं जो खतरनाक दिल्ली के कबाड़ को लाकर यहां छटाई कराते है। कई बार तो यहां कबाड़ में स्वयं आग लगा देते हैं और क्षेत्र में प्रदूषण फैलते है। आज जिस गोदाम में आग लगी वह विक्रम एन्क्लेव 80 फुटा रोड पर प्लाट नंबर 12 में है।
हालांकि नगर निगम गाजियाबाद भी यदा-कदा प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करता है और पिछली बार 19 गोदाम को नगर निगम गाजियाबाद ने हटाने की कार्रवाई की थी। लेकिन इसके बावजूद यहां सैकड़ों गोदाम चल रहे हैं और करोड़ों का कारोबार हो रहा है । यह इससे कोई मायने नहीं रखता जनता को परेशानी हो रही है अथवा नहीं। लेकिन लगता है प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उसकी अन्य शाखाएं के जिम्मेदार अधिकारी अभी सोए हुए हैं।



0 comments:
Post a Comment