सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
कौशांबी । थाना कौशांबी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर इनसे अवैध हथियार तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है ।
एएसपी अंशु जैन ने बताया कि थानाध्यक्ष कौशांबी अजय कुमार सिंह अपराधियों की धरपकड़ के लिए आयकर भवन वैशाली के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी उन्होंने शुक्रवार की सुबह सेक्टर 2 वैशाली से एक चोरी की बाइक के साथ दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनकी तलाशी से अवैध हथियार तमंचा व कारतूस बरामद किए गये। वाहन चोरी के आरोपी कार्तिक पुत्र भवन चंद निवासी सेक्टर 3एफ वैशाली 467 तथा निखिल शर्मा पुत्र तुलसीदास शर्मा निवासी भूतल बी 89 सेक्टर 1 वैशाली है। दोनों वाहन चोरों ने बताया कि वह चोरी के वाहनों की विक्री कर उन्हें बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं।
गैंगेस्टर का वांछित गिरफ्तार
इंदिरापुरम । थाना इंदिरापुरम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एएसपी अंशु जैन ने बताया कि थाना इंदिरापुरम पुलिस ने बन्ने खां पुत्र छिद्धा खां निवासी ग्राम तकीपुर थाना खैर जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है जो गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था । इस पर हत्या का प्रयास, चोरी की गई संपत्ति को रखना और बेईमानी से धन प्राप्त करने का मामला पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है।



0 comments:
Post a Comment