सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना टीला मोड़ पुलिस ने 5 दिन पूर्व हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है ।
सीओ चतुर्थ केशव कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर को थाना टीला मोड़ क्षेत्र में सुभाष नाम के व्यक्ति संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में सुभाष के परिवार वालों ने मृतक के दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। इस मामले की विवेचना में पता चला की सुभाष को उसके दोस्तों ने बिना पानी मिलाएं शराब पीने को दे दी थी। उनका हत्या करने का कोई इरादा नहीं था लेकिन बिना पानी की शराब के प्रभाव के कारण सुभाष की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के दोस्त सुनील और उसके भाई मनोज पुत्र डब्बल सिंह निवासी 554 गली नंबर 23/ 24 धर्म पब्लिक स्कूल शक्ति गार्डन गोकुलपुरी दिल्ली 94 को भारतीय दंड विधान की धारा 304, 404 और 34 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है। दोनों लोगों को मुखबिर की सूचना पर भौपुरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया, जो कहीं भागने की योजना बना रहे थे।



0 comments:
Post a Comment