सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद पुलिस ने 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन से एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उससे एक अवैध चाकू तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
एएसपी साहिबाबाद ने बताया कि एसएसपी गाजियाबाद के आदेश पर अपराधियों खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना अध्यक्ष साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने अपनी टीम के साथ एक विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान के अंतर्गत कृष्णा जूस कॉर्नर चैराहा 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन से वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इससे बरामद हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी की होना पता चली। पुलिस के अनुसार चोर का नाम चैधरी इरफान पुत्र अलाउद्दीन निवासी 1225 साहब एंक्लेव गणेशपुरी साहिबाबाद है।



0 comments:
Post a Comment