सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना लिंक रोड पुलिस ने ऑपरेशन 420 के तहत तीन फर्जी रोडवेज बसें बरामद की हैं। वहीं बसों के मालिक सहित सात व्यक्ति गिरफ्तार किये गये हैं।
सीओ साहिबाबाद ने बताया कि एसएसपी गाजियाबाद कलानिधि नैथानी के निर्देश पर ऑपरेशन 420 चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत थाना लिंक रोड पुलिस,उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, तथा यातायात पुलिस ने मिलकर कौशांबी बस अड्डे के पास बसों की जांच की तो पाया कि यूपी रोडवेज की बसों के रंग रूप से मिलती जुलती 3 बजे वहां खड़ी है जो कि रोडवेज की नहीं है। इन फर्जी बसों को रोडवेज की बसों के रूप में चलाकर उत्तर प्रदेश सरकार का राजस्व चोरी किया जा रहा है। ऑपरेशन - 420 के तहत थाना लिंक रोड पुलिस, यातायात पुलिस व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अवैध तरीके से संचालित की जा रही तीन फर्जी रोडवेज बसों को कौशांबी बस डिपो के पास से जप्त कर लिया गया है। वहीं उनके मालिक, चालक व परिचालक सहित कुल 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि उक्त लोगों द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन रोडवेज बसों की तरह ही प्राइवेट बसों पर स्लोगन एवं मोनोग्राम आदि बनाकर कौशांबी रोडवेज बस डिपो के पास से सवारियों को भ्रमित करते हुए आवाज लगाकर बिठा लेते थे। यात्रीगण सामान्यतः रोडवेज बस में बैठ जाते थे बाद में जब किराए / टिकट की जानकारी करने पर उन्हें पता चलता था कि यह रोडवेज बस नहीं है। बसों के मालिकों चालकों व परिचालकों द्वारा रोडवेज के उसी रंग रूप से संचालित पर यात्रियों को धोखा देकर इनके द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही थी एवं अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना लिंक रोड पर मुकदमा अंतर्गत धारा 419 ,420 ,482 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



0 comments:
Post a Comment