सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इंदिरापुरम । थाना इंदिरापुरम पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी धोखाधड़ी से लोन लेने वाले एक मुकद्दमे में वांछित चल रहा था।
एएसपी अंशु जैन ने बताया कि सतीश पुत्र मेघनाथ निवासी 602 /21 गली नंबर 9 मदनपुरी चैकी अर्जुन नगर थाना न्यू कॉलोनी गुड़गांव हरियाणा का रहने वाला है। उसे ज्ञान खंड 2 इंदिरापुरम शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया। यह धोखाधड़ी के एक मामले में बांछित चल रहा था।



0 comments:
Post a Comment