सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । मलिन बस्ती पप्पू कॉलोनी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विकास कार्यों का आज उद्घाटन हुआ। उद्घाटन स्थानीय पार्षद यशपाल पहलवान ने नारियल फोड़कर किया।
जानकारी के अनुसार पप्पू कॉलोनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विकास कार्यों का उद्घाटन निगम पार्षद यशपाल पहलवान ने नारियल फोड़कर किया। इन विकास कार्यों में फुटपाथ का निर्माण, शौचालय की मरम्मत एवं प्रांगण में मिट्टी भराव शामिल है।
इस अवसर पर पार्षद के अलावा राजपाल कांगड़ा, जगन भाटी, सतपाल मास्टर, पिंटू जाटव,बॉर्बी पिप्पल, ओम प्रकाश वैद्य, सतीश, सुमित जाटव,अरविंद राणा, सनी करोतिया, मोंटू चंदेल तथा मनीष मेहरा आदि उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment