सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद पुलिस ने बुधवार की रात में अपराधियों खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत लोहिया पार्क राजेंद्र नगर के पास से चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे अवैध हथियार घटना में प्रयुक्त की जाने वाली मोटरसाइकिल और लूट के कुछ पैसे बरामद किए हैं।
सीओ साहिबाबाद ने बताया कि एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर थाना साहिबाबाद पुलिस अपराधियों खिलाफ तलाशी अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लुटेरों का एक गिरोह लोहिया पार्क राजेंद्र नगर के पास आने वाला है और वहां से योजना बनाकर किसी वारदात को अंजाम देगा। इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष साहिबाबाद विष्णु कौशिक के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम ने अपराधियों के खिलाफ बैरिकेड लगाकर तलाशी अभियान चलाया था। तभी उन्हें दो बाइक पर चार बदमाश आते दिखाई दिए। उन्हें घेर कर पकड़ लिया गया जिन से एक तमंचा कारतूस तीन चाकू एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक पैशन प्रो और लूट के ₹3900 बरामद किए गए। इनके नाम मनोज पुत्र रमेश निवासी सी-92 गली नंबर 1 हर्ष विहार प्रताप नगर थाना हर्ष विहार दिल्ली, विनीत उर्फ विन्नी पुत्र प्रमोद निवासी गली नंबर 6 प्रताप नगर हर्ष विहार, आलोक पुत्र अजब सिंह निवासी ई725/16 प्रताप नगर हर्ष विहार तथा पंकज पुत्र संजय निवासी 68 ब्लॉक बी एमसीडी फ्लैट सुंदर नगरी दिल्ली है। इनमें से पंकज पर 14, मनोज पर और विनीत पर 8-8 तथा आलोक पर 12 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।



0 comments:
Post a Comment