सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना टीला मोड़ पुलिस ने दो नशे के सौदागरों को पुलिस चैकी तुलसी निकेतन क्षेत्र से गिरफ्तार कर उन से नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।
एएसपी चतुर्थ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना टीला मोड़ पुलिस ने तुलसी निकेतन क्षेत्र से 2 लोगों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया था। इनके नाम तोहिद पुत्र मोबीन निवासी नियर सना मस्जिद इकबाल कॉलोनी पसोंडा से 70 ग्राम तथा खालिद पुत्र साबिर नियर बिलाल मस्जिद इकबाल कॉलोनी पसोंडा से 60 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे नशे की चीजें बेच कर होने वाले मुनाफे से अपना गुजारा करते हैं।



0 comments:
Post a Comment